Uttarakhand

ड्रग्स फ्री देवभूमि ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कामयाबी

Published

on

ऑपरेशन प्रहार: 7.59 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

देहरादूनक :प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने के लिया उत्तराखंड पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कामयाबी हाथ लगी दिनक 19-06-2026 , गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली डोईवाला थाना छेत्र के लच्छीवाला फ्लाईओवर के निचे चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त विशाल उर्फ गोपी पुत्र लक्ष्मी चन्द को 7.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-186/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहेत मामला दर्ज  किया गया हैं|

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त का बयान : पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला की अभियुक्त भी नशे का अधि हैं  तथा उक्त स्मैक उसके द्वारा स्थानीय डीलर से थोडी-थोडी मात्रा में कम दामों में खरीदी गई थी, जिसे वो अन्य नशे के अदि लोगु  को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, जिससे उसकी खुद की नशे की जरुरत भी पूरी  हो सके। बताया जा रहा हैं की विशाल उर्फ़ गोपी पहला भी चोरी के मामलू में जेल जा चूका हैं

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देहरादून द्वारा निर्देश पर दून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के ड्रग्स फ्री देवभूमि विजन को साकार करने तथा वर्तमान में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में जुड़े लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।इन निर्देशों के पालन में दून पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों और अवैध पदार्थ  के कारोबार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ जरुरी कार्यवाही की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version