Uttarakhand
डोईवाला संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव, मौके से कुछ जहरीले पदार्थ के खाली पैकेट्स मिले

परिजनों ने तीन दिन पहले उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दौरान आज सुबह एक स्थानीय निवासी की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। मौके पर कुछ जहरीले पदार्थ के खाली पैकेट्स भी मिले, जिससे मामले को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुँची और प्राथमिक जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना की पड़ताल कई एंगल से आगे बढ़ाई जा रही है।