Uttarakhand

डोईवाला में महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 52 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद 

Published

on

डोईवाला : नशे के खिलाफ मुहिम में डोईवाला पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

डोईवाला में महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश में कानून व शांति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावित कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस ने राजीव नगर तिराहे पर चैकिंग के दौरान अभियुक्ता माया देवी पत्नी स्वर्गीय मुकेश कुमार को 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया।

गिररफ्तार महिला के खिलाफ पहले से ही है मुकदमा दर्ज

बता दें अभियुक्ता छदम्मीवाला डोईवाला की निवासी है। जिसके खिलाफ डोईवाला कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर के रूप में अभियोग पंजीकृत है। इसके साथ ही अभियुक्ता के विरुद्ध विभिन्न थानो पर गैंगस्टर एक्ट सहित आबकारी अधिनियम में 50 से अधिक अभियोग पंजीकृत है। डोईवाला पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version