Uttarakhand

चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज

Published

on



देहरादून : पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा एवं डिजिटल मॉनीटरिंग को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक वीडियो फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं करने देने की झूठी जानकारी दी जा रही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनप्रयाग थाना में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही 4–5 अन्य संदिग्ध वीडियो भी जांच के दायरे में हैं।

श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से कराए जा रहे दर्शन

सरकार ने साफ किया है कि यात्रा की सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं और श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन कराए जा रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया की 24×7 निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से अपील है कि केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और कोई भी अपुष्ट खबर शेयर न करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version