Uttarakhand

चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, हरिद्वार में बनाए गए 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर

Published

on



हरिद्वार : चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसके लिए हरिद्वार में भी तैयारियां की गई हैं। यहां 20 काउंटर बनाए गए हैं। बता दें कि इसके अलावा ऋषिकेश और देहरादून में भी ऑफलाइन काउंटर बनाए गए हैं।

चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

शुक्रवार से हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में चार धाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यहां बने रजिस्ट्रेशन सेंटर में 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। पिछले कई दिनों से इसको लेकर तैयारी की जा रही थी जो बृहस्पतिवार रात तक पूरी कर ली गई थी। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउटंरों पर रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन सेंटर में यात्रियों को गाइड करने के लिए रहेगा स्टाफ

डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने गुरूवार को अधिकारियों के साथ रजिस्ट्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने रजिस्ट्रेशन सेंटर में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। डीएम ने जानकारी दी की श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसके लिए रजिस्ट्रेशन सेंटर में बैठने की व्यवस्था, पानी, पंखे, टॉयलेट जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं की गई है। उसके अलावा रजिस्ट्रेशन के बाद चार धामयात्रियों को आगे की यात्रा के लिए गाइड करने के लिए भी स्टाफ मौजूद रहेगा।

ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए 24 काउंटर

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ट्रांजिट कैंप में 24 और आईएसबीटी में 6 काउंटर स्थापित किए गए हैं। पंजीकरण व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर निर्धारित किए गए हैं। ट्रांजिट कैंप में सुबह रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version