Uttarakhand

चारधाम यात्रा की 24 घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम, 45 हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) के गढ़ीकैंट स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह कंट्रोल रूम 24 घंटे पांचो धामों में कैमरे से यात्रियों की निगरानी के साथ उनकी समस्याओं के तुरंत समाधान और यात्रा संचालन की सतत मॉनिटरिंग में अहम किरदार साबित हो रहा है।

चारधाम यात्रा की 24 घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है, जबकि 36 लाख से अधिक यात्रियों ने पांचो धाम के दर्शन कर लिए हैं। कंट्रोल रूम में 35 से अधिक कार्मिक चार शिफ्टों में कार्य करते हुए यात्रा से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) स्तर पर भी कंट्रोल रूम के चार सदस्य यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है।

45 हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम ने अब तक 45 हजार से अधिक शिकायतों एवं पूछताछ का सफल निस्तारण किया जा चुका है। इनमें हेलीकॉप्टर सेवा से संबंधित 4,469, यात्रा पंजीकरण से जुड़ी 31,942, वाहन पंजीकरण की 1,370, बीकेटीसी की पूजा व्यवस्था संबंधी 270, जीएमवीएन टूर से जुड़ी 261 तथा अन्य 785 शिकायतों का त्वरित समाधान शामिल है। केंद्र में मौसम विभाग के द्वारा दी जा रही सटीक जानकारी को यात्रा का रजिस्ट्रेशन करा चुके श्रद्धालुओं को व्हाट्सएप के माध्यम से भी दी जा रही है। वही दूसरी ओर इस बार यात्रा में आधार आधारित पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर प्रभावी रोक लगी है, जिससे यात्रा प्रबंधन अधिक पारदर्शी और सुचारू हुआ है।

यात्रियों को व्हाट्सएप के माध्यम से दिया जा रहा मौसम का अपडेट

उप निदेशक पर्यटन एवं नोडल चार धाम यात्रा कंट्रोल अमित लोहनी ने बताया कि आगामी मानसून के मध्य नजर चार धाम यात्रा को सरल सुगम व सुखद बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय में 24 घंटे का कॉल सेंटर रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य है कि चार धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालु अपने पंजीकरण की व्यवस्था के साथ यात्रा मार्ग पर अन्य व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी मिल सके।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय तक 45 हज़ार से अधिक कॉल प्राप्त की जा चुकी है। साथ ही उनके सफल निस्तारण भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस कॉल सेंटर में जो भी शिकायत आ रही है उन्हें हम संबंधित विभागों के साथ भी साझा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा दिया जा रहा पूर्वानुमान के अनुसार हम चार धाम यात्रा में पंजीकरण करा चुके यात्रियों को व्हाट्सएप के माध्यम से मौसम का अपडेट भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कॉल सेंटर सभी विभागों के लिए मददगार साबित हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version