Uttarakhand

चम्पावत में ऋण वितरण मेला, किसानों और पशुपालकों को बांटे 70 लाख के चेक

Published

on

चम्पावत : चम्पावत में सहकारिता विभाग की ओर से ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के सभागार में आयोजित मेले में किसानों और पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 70 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सरकार की सहकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष मंजू साह की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ऋण वितरण के तहत पशुपालन मद में 12 लाख, मुर्गीपालन में 4 लाख 80 हजार और फसल ऋण मद में 53 लाख 70 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।

इस दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, मिलेट मिशन, जन औषधि केंद्र, जन सुविधा केंद्र और मुर्गीपालन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं जिला सहकारी बैंक की ओर से संचालित योजना कार ऋण पर 7.99 प्रतिशत ब्याज दर की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की ओर से भी विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने किसानों और पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version