Connect with us

Uttarakhand

चमोली में जिला आबकारी अधिकारी लापता , पुलिस ने शुरू की मामले की जांच…..

Published

on

चमोली में जिला आबकारी अधिकारी लापता , पुलिस ने शुरू की मामले की जांच…..


चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी 31 मार्च से लापता हैं। पपडियाणा के राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गोपेश्वर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है और त्रिपाठी की खोज के लिए प्रयास जारी हैं।

राजस्व उप निरीक्षक चंद सिंह बुटोला ने अपनी तहरीर में बताया कि दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी, जो कि राजकीय आवास कुड कॉलोनी गोपेश्वर में रहते हैं, 31 मार्च सुबह 10 बजे से संपर्क से बाहर हैं। उनकी तलाश की गई, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है। त्रिपाठी न तो अपने आवास पर हैं और न ही जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में।

डीएम पर आरोप लगाकर सीधे CM से की शिकायत, अब चमोली आबकारी अधिकारी गुमशुदा,  रिपोर्ट दर्ज – Devbhoomi Dialogue

सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले ही चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान, त्रिपाठी के अलावा दो अन्य कर्मचारी भी कार्यालय से नदारद मिले थे। इसके बाद जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। इसके साथ ही, त्रिपाठी की सर्विस ब्रेक करने और अन्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था।

अब, दो दिन बाद, जिला आबकारी अधिकारी की गुमशुदगी का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा, “दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी की रिपोर्ट आज सुबह दर्ज की गई है। उनकी लगातार खोजबीन की जा रही है और उनका नंबर सर्विलांस पर भी लगाया गया है।”

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement