Uttarakhand

चकराता-त्यूणी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

Published

on


accidentVIKASNAGAR: देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। त्यूणी क्षेत्र में चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कांडा बैंड के पास हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार यह हादसा चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग पर कांडा बैंड के पास हुआ। शनिवार सुबह 28 फरवरी को वन गुर्जर यासीन ने थाना त्यूणी को सूचना दी कि कांडा बैंड से नीचे शिव मंदिर बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि वाहन संख्या UK07 TD 8854 सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। रेस्क्यू टीम खाई में उतरी तो वाहन के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।

मृतक की हुई पहचान

एसडीआरएफ की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान महेश थापा (48 वर्ष), निवासी त्यूणी के रूप में हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है कि वाहन में चालक के अलावा कोई और सवार तो नहीं था।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version