Uttarakhand

चंपावत में सहकारी समितियों पर ताला, कर्मचारी बोले- अब होगी आर-पार की लड़ाई

Published

on

चंपावत : चंपावत में अपनी लंबित मांगों को लेकर सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारी आर-पार के आंदोलन के मूड में हैं। गुरुवार को कर्मचारियों ने समितियों में तालाबंदी कर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 5 अक्टूबर तक मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ, तो देहरादून में प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

चंपावत में सहकारी समितियों पर ताला

चंपावत जनपद की सहकारी समितियों में गुरुवार को कामकाज ठप रहा। सचिव एवं कर्मचारी संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष केदार सिंह अधिकारी के नेतृत्व में सचिवों और कर्मचारियों ने तालाबंदी कर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से शासन और विभागीय स्तर पर लंबित हैं, लेकिन समाधान नहीं होने से उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

कर्मचारी बोले- अब होगी आर-पार की लड़ाई

कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि आंदोलन फिलहाल 5 अक्टूबर तक जारी रहेगा। अगर इस अवधि में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अक्टूबर से देहरादून में प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेशभर की सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारी एकजुट होकर शासन के सामने अपनी मांगें रखेंगे।

कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

चंपावत में सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित हुआ है। अब देखना होगा कि 5 अक्टूबर से पहले शासन और विभाग कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version