Uttarakhand

चंपावत में पहली बार कल होगी कैबिनेट की बैठक, तैयारियां हुई तेज

Published

on

चंपावत : चंपावत में पहली बार होने जा रही राज्य कैबिनेट की बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चार अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक में वरिष्ठ मंत्री और शासन के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक को लेकर मुख्य आयोजन स्थल से लेकर रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था तक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

चंपावत में पहली बार कल होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और मार्गदर्शन में चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। चार अक्टूबर को प्रस्तावित इस बैठक को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अधिकारियों की टीम ने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कैबिनेट बैठक की तैयारियां हुई तेज 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया और अधूरे कार्यों को दो अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य आयोजन स्थल, रूट प्लान, आवश्यक संसाधन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की भी गहन समीक्षा की गई।

प्रशासन का फोकस अब तैयारियों को अंतिम रूप देने पर

प्रशासन का फोकस अब तैयारियों को अंतिम रूप देने पर है, ताकि कैबिनेट बैठक का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू तरीके से हो सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार, नीतू डांगर, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version