Uttarakhand

चंपावत में गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, फंदा लगाकर किया था शिकार…

Published

on

चंपावत :  उत्तराखंड के चंपावत जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

चंपावत में गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

चंपावत में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने गुलदार की खाल के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गुलदार की खाल बरामद की गई है। वर्ष 2026 में यह इस तरह की दूसरी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी, रीठा साहिब थाना पुलिस और वन विभाग ने मिलकर ये कार्रवाई की। टीम ने रीठा साहिब क्षेत्र में पुराने थाना बैरियर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सिंह बोहरा के रूप में हुई है।

आरोपी स्कूटी से लोहाघाट की ओर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से लगभग 2 मीटर लंबी गुलदार की खाल बरामद हुई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन, 200 रुपये नकद और स्कूटी भी जब्त की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version