Uttarakhand

घर में ताला लगाकर फरार हुआ बेटा, कमरे में मृत मिली मां; पुलिस और फॉरेंसिक जांच जारी…

Published

on

टिहरी जिले के जाखनीधार ब्लॉक भट्ट गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और घटना के बाद से मृतका का बेटा फरार चल रहा है पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है वही ग्रामीणों ने मृतका के बेटे पर ही मां की हत्या का आरोप लगाया है और कहा मृतक का बेटा मानसिक रूप से स्वास्थ्य नहीं है,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल बौराडी में पीएम के लिए भेज दिया है और फरार चल रहे युवक की तलाश में जुटी है।

वही मृतक के परिजन कृष्ण सजवान ने बताया की हमे सुबह फोन आया है बहन का की घर में जाकर पता करना की भाई रात में घर आया था की नही घर में कोई फोन नही उठा रहा था तब घर पर गए देखा तो वहा चाची कमरे में मृत अवस्था में पड़ी है। अभी ये कन्फर्म नही की ये किस टाइम हुआ हमे जब सुबह बहन का फोन आया था तब घर पर गए तो देखा तो तले लगे थे तो ताले खोला तो देखा चाची मृत अवस्था में थी।

वहीं जिला अस्पताल बोराडी के सीएमएस डॉक्टर अमित राय ने कहा कि पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए एक महिला को लाया गया है जिसके पोस्टमार्टम के लिए एक पैनल बनाकर पोस्टमार्टम किया जा रहा है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version