Uttarakhand

घरेलू कलह के चलते युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने देवदूत बनकर बचाई जान

Published

on





us nagar US Nagar: उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस एक युवक ने घरेलू विवादों से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को बचाया गया.

रुद्रपुर में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम 

दरअसल, रुद्रपुर के सुल्तानपुरपट्टी क्षेत्र के टांडा बंजारा इलाके में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते किराए के कमरे में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. सुबह से कमरे से कोई हलचल न होने पर मकान मालकिन को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने सुल्तानपुरपट्टी चौकी पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया.

पुलिस बनी देवदूत, समय रहते बचाई गई जान 

जैसे ही भीतर प्रवेश हुआ पुलिस ने देखा कि युवक बिस्तर पर बेसुध पड़ा है और उसकी नब्ज बेहद कमजोर है. हालात नाजुक थे, लेकिन पुलिस ने समय गंवाए बिना सीपीआर देना शुरू किया. इस दौरान बिना देरी किए युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से युवक की हालत में सुधार हुआ और वो मौत के मुंह से वापस लौट आया.

घरेलू कलह के चलते उठाया जानलेवा कदम 

इसके बाद मानवीय पहल करते हुए पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की. होश में आने पर युवक ने बताया कि घरेलू कलह और मानसिक दबाव के कारण वो टूट चुका था, इसी वजह से उसने ये कदम उठाया. स्थिति सामान्य होने पर युवक को उसके परिचितों और मकान मालकिन के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया. युवक और उसके परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version