Uttarakhand

गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती की तैयारियां शुरू, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Published

on

अल्मोड़ा : भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर 10 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्मोड़ा, खूँट, रानीखेत और स्याल्दे में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे अल्मोड़ा नगर स्थित नंदादेवी मंदिर से पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद पंत पार्क में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर में रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूँट में प्रातः 9:30 बजे ग्रामवासियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की सहभागिता से साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा पौधारोपण किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 10:30 बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रानीखेत एवं स्याल्दे में भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि खूँट में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए जाएं। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में उत्पादित स्थानीय वस्तुओं के स्टॉल भी खूँट में लगाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version