Uttarakhand

गृह मंत्री अमित शाह आज रहेंगे उत्तराखंड दौरे पर, बैरागी कैंप हरिद्वार में लाखों लोगों को करेंगे संबोधित

Published

on


हरिद्वार: आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। राज्य में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर हरिद्वार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और बीजेपी संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

चार घंटे से ज्यादा का रहेगा कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह शनिवार दोपहर 12:15 बजे Jolly Grant Airport पहुंचेंगे। यहां से वो 12:30 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 12:40 बजे वो कार्यक्रम स्थल बैरागी कैंप पहुंचेंगे, जहां विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है।

विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

अमित शाह दोपहर 1:55 बजे तक वैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार के चार साल के कार्यों और केंद्र की योजनाओं पर भी अपनी बात रखेंगे। इस कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की पहुँचने की संभावना है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री 2:30 से 3:00 बजे के बीच नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। इसके बाद 3:00 से 3:30 बजे तक उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।

बीजेपी नेताओं के साथ सीक्रेट बैठक 

इसके बाद अमित शाह 3:30 बजे वैरागी कैंप से निकलकर 3:40 बजे एक निजी होटल पहुंचेंगे। यहां पर बीजेपी के करीब 23 शीर्ष नेताओं के साथ सीक्रेट बैठक करेंगे। इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी ये बैठक अहम मानी जा रही है।

डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद

कार्यक्रम में राज्यभर से बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को आमंत्रित किया गया है। लोगों को लाने के लिए करीब 5000 बसों की व्यवस्था की गई है। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। अमित शाह के इस दौरे के चलते आज देहरादून NH टोल निशुल्क रहेगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अमित शाह का यह दौरा 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है। इस बड़े आयोजन के जरिए बीजेपी अपनी संगठनात्मक ताकत और जनसमर्थन का प्रदर्शन करेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version