Uttarakhand

गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर CM धामी ने दी शुभकामनाएं, सेवा और भाईचारे का दिया संदेश

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर CM धामी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम, समानता एवं परोपकार का महान संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर कर मानव मात्र की समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का मार्ग प्रशस्त किया। उनके द्वारा दिए गए ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ के संदेश आज भी मानव जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करते हैं।

सीएम ने सेवा और भाईचारे का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज में एकता, समरसता एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सभी के प्रति प्रेम एवं सम्मान का भाव रखने की सीख देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे श्री गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version