Uttarakhand

गहरी नींद में सो रहे आदमी के चेहरे पर कई वार, रात को बेरहमी से मर्डर कर शव को फेंका बाहर

Published

on

एक आदमी का बेरहमी से मर्डर दिया गया है। गहरी नींद में सो रहे आदमी के चेहरे पर कई वार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। रात को बेरहमी से मर्डर कर शव को बाहर भी फेंका। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है।

कलकत्ता पुलिस चौकी अंतर्गत लक्ष्मीपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात सब्जी की पालेज में रहने वाले चौकीदार की हत्या कर दी गई। उसके चेहरे पर वार किया गया है। वह पालेज में बनी झोपड़ी में रहता था। उसका शव झोपड़ी से लगभग सौ मीटर दूर पालेज में घसीटकर फेंका गया था।

गुलदार के हमले की सूचना पर सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, मगर वन्यजीव-मानव संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने हत्या के बिन्दु पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

अब्दुल शमी निवासी किच्छा ने लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर के पास प्राग फार्म की भूमि पालेज के लिए ठेके पर ले रखी है। 55 वर्षीय चरन सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी धाधाफार्म किच्छा तीन महीने से पालेज में चौकीदार के रूप में काम करता था।

ठेकेदार अब्दुल रोजाना पालेज में कामकाज खत्म कर घर वापस आ जाता था। चरन सिंह पालेज में बनी झोपड़ी में ही रात में अकेला रहता था। शनिवार सुबह रोजाना की तरह जब अब्दुल शमी पालेज में पहुंचे, तो उन्होंने चरन सिंह का शव झोपड़ी से सौ मीटर दूर पालेज में पड़ा देखा।

चरन सिंह के चेहरे पर चोट के निशान थे। शव को झोपड़ी से घसीट कर ले जाया गया था। जानकारी मिलते ही मौके पर चरन सिंह के परिजन और अन्य गांव के लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

इसके बाद सीओ सितारगंज बहादुर सिंह चौहान और कोतवाल धीरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पाया कि खाना बनाते समय चरन सिंह के चेहरे पर वार किया गया था।

इस कारण उसका चेहरा खून से लहूलुहान था। उसके शव को झोपड़ी से लगभग सौ मीटर दूर पालेज में फेंका गया था। पुलिस ने चरन सिंह की हत्या के बिन्दु पर जांच करते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में वन्यजीव-मानव संघर्ष के प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस चरन सिंह की हत्या के बिन्दु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा।

बहादुर सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सितारगंज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version