Uttarakhand

गंगोत्री धाम धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली, कल शुभ मुहूर्त में खुलेंगे कपाट

Published

on

उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा का कल से यानी कि 19 अप्रैल से आगाज हो जाएगा। कल गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरूआत हो जाएगी। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले आज मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना हो गई है।

गंगोत्री धाम धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली

चारधाम यात्रा की परंपरा के अनुसार आज मां गंगा की उत्सव डोली उनके शीतकालीन निवास मुखबा से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पुजारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। डोली के प्रस्थान अवसर पर मुखवा गांव में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजन किया गया।

कल शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलेंगे कपाट

श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां गंगा की डोली को विदाई दी। गंगोत्री धाम के कपाट कल शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाएंगे, जिसके बाद देश-विदेश से आने वाले भक्तों के लिए दर्शन शुरू हो जाएंगे। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version