Uttarakhand

गंगा में पालतू कुत्ते को नहलाने पर सर्वानंद घाट पर भारी हंगामा, वीडियो वायरल

Published

on

हरिद्वार में पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने को लेकर घाट पर हंगामा हो गया। मामला हरिद्वार के सर्वानंद घाट का बताया जा रहा है। जहां परिवार के साथ आई एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने लगी। ये देखकर घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो महिला उल्टा लोगों पर ही भड़कने लगी। हालांकि बहस बढ़ती हुई देख परिजनों ने महिला को समझाया और महिला कुत्ते को लेकर तत्काल वहां से निकल गई। मामला कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और गंगा की गरिमा को बचाए रखने के लिए ऐसे लोगों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version