Uttarakhand

गंगा नदी के बीच एक पहाड़ी पर फंसा शख्स, एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Published

on

ऋषिकेश : आज सुबह एसडीआरएफ टीम ढालवाला को सूचना मिली कि 84 कुटिया के नीचे गंगा नदी के बीच एक पहाड़ी पर व्यक्ति फंसा हुआ है जो सहायता के लिए संकेत कर रहा है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई मौके पर पहुंचने पर पता चला कि युवक नदी की तेज धार में बहकर उस पहाड़ी तक पहुंच गया था।

अंधेरा व जल प्रवाह होने के कारण वापस नहीं लौट सका एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छोटी रेस्क्यू वोट की सहायता से तेज धाराओं के बीच फंसे युवक तक पहुंच बनाई तथा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, जिसके बाद युवक को सकुशल त्रिवेणी घाट लाकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान 21 वर्षीय करण कुमार पासवान निवासी जिला आरा बिहार के रूप में हुई युवक की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version