Uttarakhand

खेलों में विश्वस्तरीय पहचान के लिए रणनीति तैयार – कुलपति और राज्यपाल की अहम बैठक

Published

on


Uttarakhand, Dehradun: उत्तराखण्ड राज्य खेल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति श्री अमित सिन्हा ने आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की भावी दिशा और दायित्वों को लेकर श्री सिन्हा से व्यापक संवाद किया।

राज्यपाल ने नवसृजित खेल विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए श्री सिन्हा से सक्रिय, दूरदर्शी और नवाचारपूर्ण प्रयासों की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को एक ऐसे उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जहां खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, अधोसंरचना और अनुसंधान सुविधाएं मिलें।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने, राज्य की खेल संस्कृति को सशक्त बनाने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में अपार खेल प्रतिभाएं हैं, जिन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर प्रदान कर देश का नाम रोशन किया जा सकता है।

इस अवसर पर श्री सिन्हा ने विश्वविद्यालय के भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए राज्यपाल को विश्वास दिलाया कि वे विश्वविद्यालय के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

यह भी पढ़े 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version