Uttarakhand

खाद्य विभाग ने शुरू की धान खरीद, किसानों को 48 से 72 घंटे में भुगतान करने के निर्देश

Published

on





उत्तराखंड और कुमाऊं में खरीफ धान की कटाई सितंबर-अक्टूबर में होती है। कुमाऊं में भी धान की कटाई के साथ धान खरीद का काम भी तेजी से विभाग द्वारा किया जा रहा है,उत्तराखंड सरकार ने आढ़तियों से इस वर्ष कुल 5.25 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

खाद्य विभाग ने शुरू की धान खरीद

कुमाऊँ मंडल को 4.25 लाख और गढ़वाल मंडल को 0.5 लाख टन का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा और ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को 48-72 घंटे के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है, किसानों को अब तक 80 प्रतिशत धान खरीद का भुकतान किया जा चुका है।

किसानों को 48 से 72 घंटे में भुगतान करने का निर्देश

आरएफसी चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया की 1 अक्टूबर 2025 से प्रदेश में 625 केंद्रों पर धान (और मंडुवा) की खरीद शुरू कर दी गई है। वही कुमाऊँ मंडल में धान खरीद के 276 केंद्र बनाए गये है । जहाँ न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) धान के लिए सामान्य श्रेणी में ₹2369 प्रति क्विंटल और ग्रेड-A श्रेणी के लिए ₹2389 प्रति क्विंटल तय किया गया है।

अब तक विभाग द्वारा 22 प्रतिशत धान का क्रय कर लिया गया है बाकि 30 नवम्बर तक 100 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने की उम्मीद है धान खरीद के किये 31 दिसंबर तक की तिथि नियत की गई है वही मौसम में सुधार आने के बाद किसानों ने कटाई व धान बेचने की गतिविधि मे तेजी दिखाई दी है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version