Uttarakhand

खराब मौसम के चलते गढ़वाल आयुक्त का बड़ा फैसला , केदारनाथ यात्रा को रोकने के निर्देश को जारी..

Published

on

देहरादून : लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होने पर यात्रा सुचारु रूप से पुनः संचालित की जाएगी।श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पूर्व मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version