Uttarakhand

खत्म नहीं हुआ इंतजार… उत्तराखंड में क्यों नहीं हो रहा मंत्रंमंडल विस्तार ?

Published

on

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तो अब आम हो चली हैं बीते दो सालों में कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं हुईं तो सही लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार ना हो सका। दिवाली पर इस बात की चर्चाएं थी कि कई नेताओं को मंत्रिमंडल विस्तार का तोहफा मिल सकता है। दिवाली के बाद होली भी चली गई लेकिन ना तो मंत्रिमंडल विस्तार हुआ और ना ही दर्जाधारियों की सूची ही जारी हो पाई।

उत्तराखंड में खत्म नहीं हुआ मंत्रिमंडल विस्तार का सस्पेंस

दर्जाधारियों को लेकर तो चर्चाएं थी कि ये सूची बनकर लगभग तैयार है और कभी भी इसे जारी किया जा सकता है। चर्चाएं तो यहां तक थी कि दर्जाधारियों की लिस्ट आने पर कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं की किस्मत भी खुल सकती है। कहा जा रहा था कि इस सूची में तीन से चार ऐसे नाम शामिल हो सकते हैं जो कांग्रेस छोड़ बीजेपी के खेमे में शामिल हो गए हैं। लेकिन हर बार की तरह ही जमीनी हकीकत ढाक के तीन पात वाली ही रही है।

भाजपा सरकार और संगठन के बीच नहीं है तालमेल

होली के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार ना होने के कारण उत्तराखंड की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार और संगठन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच तालमेल नहीं है, विधायकों में असंतोष बढ़ रहा है और इसी वजह से मंत्रिमंडल विस्तार लगातार टल रहा है।

भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक नहीं – यशपाल आर्य

यशपाल आर्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के भीतर ही कई विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने ये तक कहा कि सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य की कमी साफ दिखाई दे रही हैय़

उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक होता तो मंत्रिमंडल विस्तार में इतनी देरी नहीं होती। सिर्फ यशपाल आर्य ही नहीं इस से पहले हरीश रावत और हरक सिंह रावत भी इसे लेकर चुटकी ले चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version