Uttarakhand

क्वारब में स्लाइड जोन सुधारीकरण के कार्यों का DM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Published

on

अल्मोड़ा : जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज क्वारब पहुंचकर स्लाइड जोन के सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से सुधारात्मक कार्यों की प्रगति तथा अवशेष कार्यों की विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

क्वारब में स्लाइड जोन सुधारीकरण के कार्यों का DM ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों को तेजी से किया जाए तथा कार्यरत मजदूरों और मशीन ऑपरेटर्स की सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि ये सड़क अल्मोड़ा, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए इस सड़क की महत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि वाहनों का व्यवस्थित संचालन भी बना रहे तथा यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।

नवनिर्मित क़्वारब बायपास मार्ग का भी किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित क़्वारब बायपास मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग में चल रहे कार्यों तथा उनकी गुणवत्ता का अवलोकन किया। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारियां ली। जिलाधिकारी ने कहा कि क्वारब के स्लाइड प्वाइंट में आने वाली बाधाओं से बचने के लिए इस मार्ग का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का लाभ यात्रियों को मिले, इसके लिए इसके संचालन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version