Connect with us

Uttarakhand

क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम पर लाखों का झांसा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम पर लाखों का झांसा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार





HALDWANI FAKE CRICKET TOURNAMENT: हल्द्वानी में टी-20 क्रिकेट लीग के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. इंदिरा गांधी स्टेडियम में ईवीसीएल टूर्नामेंट कराने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे गए, जिसमें पूर्व विधायक समेत कई लोग शिकार बने.

हल्द्वानी में फेक क्रिकेट टूर्नामेंट का झांसा देकर लाखों की ठगी

जानकारी के मुताबिक, ईवीसीएल के आयोजक विकास ढाका ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों के नाम का सहारा लेकर स्थानीय कारोबारियों और क्रिकेट प्रेमियों को आकर्षित किया. उसने टीम खरीदने के नाम पर भारी रकम वसूली. सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल से उत्तराखंड सोल्जर्स टीम के लिए 5 लाख रुपये लिए गए, इसके आलावा हरियाणा निवासी हेमंत शर्मा से यूपी वॉरियर्स टीम के नाम पर 23 लाख रुपये ठग लिए गए, लेकिन किसी को भी लिखित समझौता नहीं दिया गया.

दिखावे के लिए पिच भी की गई थी तैयार 

धीरे-धीरे जब टूर्नामेंट को लेकर अनियमितताएं सामने आईं तो शक गहराने लगा. आयोजकों ने टीम मालिकों से ही बैनर और होर्डिंग लगाने को कहा, जबकि संबंधित एजेंसियों को भुगतान नहीं किया गया. खेल विभाग से न तो समन्वय किया गया और न ही मैदान की कोई फीस जमा की गई. दिखावे के लिए स्टेडियम में पिच तैयार कर दी गई, लेकिन आयोजन की तारीखें लगातार टलती रहीं.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

 फिर 3 फरवरी और आखिरकार 5 फरवरी तक भी जब टूर्नामेंट नहीं हुआ तो पीड़ितों ने एसएसपी मंजुनाथ टीसी से शिकायत की. इसी दौरान आयोजक विकास ढाका होटल से चुपचाप फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे चेकआउट के वक्त हिरासत में ले लिया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है.





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement