Connect with us

Uttarakhand

कौन लड़ेगा केदारनाथ उपचुनाव? BJP हाईकमान तक पैरवी कर रहे दावेदार; पैनल में हैं 6 नाम

Published

on

कौन लड़ेगा केदारनाथ उपचुनाव? BJP हाईकमान तक पैरवी कर रहे दावेदार; पैनल में हैं 6 नाम

भारतीय जनता पार्टी के राज्य संगठन की ओर से केदारनाथ उपचुनाव के लिए नामों का पैनल दिल्ली भेजे जाने के बाद दावेदारों ने टिकट के लिए ताकत झोंक दी है। सभी दिल्ली में पार्टी हाई कमान में पैरवी के प्रयासों में जुट गए हैं। केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 18 Oct 2024 05:16 AM
share Share

भारतीय जनता पार्टी के राज्य संगठन की ओर से केदारनाथ उपचुनाव के लिए नामों का पैनल दिल्ली भेजे जाने के बाद दावेदारों ने टिकट के लिए ताकत झोंक दी है। सभी दिल्ली में पार्टी हाई कमान में पैरवी के प्रयासों में जुट गए हैं।

विदित है कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है। भाजपा इस सीट को जीतने के लिए पिछले दो महीनों से कड़ी मेहनत कर रही है। पार्टी संगठन के साथ ही सरकार के पांच मंत्रियों को भी मोर्चे पर उतारा गया है। हालांकि चुनाव में टिकट के दावेदारों की संख्या अधिक होने की वजह से कई बार पार्टी के सामने असहज स्थिति पैदा हो रही है।

खासकर पार्टी के कुछ दावेदार खुलेआम जनसभाओं में चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं। इस वजह से टिकट पर फैसला लेने में हाई कमान को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि टिकट के दावेदार अभी तक राज्य संगठन के पदाधिकारियों पर टिकट के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन नाम दिल्ली भेजे जाने के बाद अब हाई कमान तक पैठ बढ़ाने में ताकत झोंकी जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि पार्टी में कई ऐसे नेता हैं जो टिकट के अच्छे दावेदार हैं। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर किसी एक नाम पर मुहर लगाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी की घोषणा के बाद सभी प्रचार में जुट जाएंगे।

पार्टी के पैनल में हैं छह नाम

भाजपा सूत्रों के अनुसार केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजे गए पैनल में पूर्व विधायक आशा नौटियाल, एश्वर्या रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, कुलदीप रावत, कुलदीप आजाद नेगी और कर्नल अजय कोठियाल के नाम हैं। पार्टी नेता दिनेश बगवाड़ी और शकुंतला भी दावेदारी कर रहे हैं।

भाजपा ही जीतेगी केदारनाथ उपचुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद त्रिवेंद्र रावत ने सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा की। रावत कार्तिक स्वामी और बदरीनाथ के दर्शन शुक्रवार को करेंगे। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी। जल्द ही सरकार एवं संगठन पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देगी



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement