Uttarakhand
कोटद्वार खौफ के साये में रह रहे है लोग, हाथी की धमक से सहमे कई परिवार
कोटद्वार : लैंसडाउन वन प्रभाग के ग्रास्टनगंज क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। इस इलाके में करीब 1 हफ्ते से हाथियों ने काफी उत्पात मचाया हुआ है और गनीमत तो यहां तक आ गई है अब हाथी घरों में घुस रहे है जिससे ग्रामीण काफी सहमे हुए है।
कोटद्वार खौफ के साये में रह रहे है लोग
कोटद्वार में शाम ढलते ही जंगल से हाथी इस क्षेत्र में लगातार 1 हफ्ते से आ रहे है। हाथियों ने लोगों के घरों व मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे लोगों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि यहां हाथी हमारे घरों तक घुसने को तैयार है। वहां हमारे बोये फल- सब्जी और अनाज को खा रहे है।
हाथी की धमक से सहमे कई परिवार
लोगों का कहना है कि हाथियों का उत्पात इतना बढ़ गया है कि वो घरों की खिड़कियां तक तोड़ दे रहे है। हालांकि अब 2 दिन से वन विभाग की टीम लगातार इस क्षेत्र में गस्त कर रही है। वहीं लैंसडाउन वन प्रभाग के डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि उन्होंने इस क्षेत्र में हाथी का आना काफी लगा हुआ है क्योंकि यहां बॉस का फल आ रहा। इसके साथ ही हाथी बरसात के मौसम में बारिश से बचने के लिये सेफ़जॉन देखता है।