Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

Published

on

पिथौराैगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल और ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय के सभागार में एक भव्य ‘संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की खेल एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। सभागार में उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने देश की राजनीति की रीति-नीति को बदलते हुए विकास के एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सीधा लाभ मिला है।

अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को रखते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया गया है, तो वहीं आयुष्मान भारत योजना के जरिए हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है। साथ ही, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन देकर खाद्य सुरक्षा की गारंटी दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देकर महिलाओं के जीवन को धुआं मुक्त बनाया गया है। देश के सांस्कृतिक गौरव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का खात्मा और अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों देशवासियों का सदियों पुराना सपना पूरा किया गया है।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि डिजिटल इंडिया की बदौलत जनधन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति से बिचौलियों को खत्म कर सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत पैसा सीधे गरीबों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश में रिकॉर्ड गति से बन रहे नेशनल हाईवे, वंदे भारत ट्रेनों और नए हवाई अड्डों का निर्माण देश की नई ताकत है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनते हुए आज वैश्विक पटल पर भारत की आवाज को पूरी मजबूती से सुना जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version