Uttarakhand

कुंभ 2027 में सफाई की मेगा तैयारी, एकीकृत सेनिटेशन कार्ययोजना पर मंथन

Published

on

हरिद्वार : कुंभ मेला 2027 को लेकर हरिद्वार में सफाई और सेनिटेशन व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा ने मेला नियंत्रण भवन में संबंधित विभागों और नगर निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एकीकृत सेनिटेशन कार्ययोजना पर मंथन किया गया और सभी विभागों को एक सप्ताह में अपनी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कुंभ क्षेत्र के सभी 32 सेक्टरों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है।

कुंभ 2027 में सफाई की मेगा तैयारी

मेले के दौरान 13 हजार 865 टॉयलेट सीट, 8 हजार 65 एफआरपी मूत्रालय और 4 हजार 840 डस्टबिन लगाए जाएंगे। सफाई व्यवस्था के लिए 493 वाहनों के इस्तेमाल की योजना बनाई गई है। सीवरेज निस्तारण के लिए 6 एफएसटीपी और सेक्टर एमटीएफ का उपयोग किया जाएगा। सफाई और सेनिटेशन व्यवस्था की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

एकीकृत सेनिटेशन कार्ययोजना पर मंथन

सेनिटेशन व्यवस्था के लिए सभी संबंधित नगर निकायों और जिला पंचायतों को शहरी विकास विभाग के डैशबोर्ड से मैप किया जाएगा। दिसंबर की शुरुआत से ही पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सफाई कर्मियों को रसायनों और उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। एकीकृत सेनिटेशन योजना के क्रियान्वयन और समन्वय की जिम्मेदारी नगर आयुक्त नंदन कुमार को दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version