Uttarakhand

कुंभ मेला 2027 के लिए परामर्शदात्री समिति की बैठक, 5 जून को होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

Published

on

हरिद्वार : कुंभ मेला 2027 की तैयारियों पर परामर्शदात्री समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय संगठनों और प्रशासन ने मेले को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। इसके अलावा “हरित हरिद्वार” अभियान के तहत 5 जून को बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की भी घोषणा की गई।

कुंभ मेला 2027 के लिए परामर्शदात्री समिति की बैठक

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की दिशा में आज मेला नियंत्रण भवन के सभागार में परामर्शदात्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेलाधिकारी सोनिका ने की, जिसमें हरिद्वार, ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

5 जून को होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है और इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बड़े स्तर के प्रयास भी आवश्यक हैं। मेलाधिकारी ने माना कि स्थानीय लोगों के सुझाव विशेष महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों से परिचित हैं।

इन सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करके जरूरी सुधार किए जाएंगे। सूचना के लिए डिजिटल बोर्ड, सूचना केंद्र और डिजिटल सूचना प्रणालियों का भी विस्तार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version