Uttarakhand
कुंभ मेला-2027 की तैयारी को लेकर मेला प्रशासन द्वारा निरीक्षण जारी, मेलाधिकारी ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
हरिद्वार : कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को सुव्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए इससे जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी है।
कुंभ मेला-2027 की तैयारी को लेकर मेला प्रशासन द्वारा निरीक्षण जारी
कुंभ मेला-2027 की तैयारी को लेकर मेला प्रशासन द्वारा निरीक्षण जारी है। मेलाधिकारी सोनिका सभी तैयारियों पर लगातार नजर बनाए रखने के साथ ही प्रतिदिन अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति का जायजा ले रही हैं।
मेलाधिकारी ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
कुंभ मेले को लेकर किन क्षेत्रों में अतिरिक्त कार्य किए जाने आवश्यक हैं, इसकी भी समीक्षा कर नई योजनाओं को तैयार कराने और उन्हें समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित कराने में जुटी हैं। कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग निर्माण, पैदल पुल, सड़क चौड़ीकरण और घाटों के सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को संबंधित योजनाओं के प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।