Uttarakhand

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों का मेलाधिकारी सोनिका ने किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

Published

on

हरिद्वार :  कुंभ मेला 2027 की तैयारियां हरिद्वार में तेज हो गई हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने प्रशासनिक रोड कॉरिडोर समेत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय पर और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

कुंभ मेले की तैयारियों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। मेलाधिकारी सोनिका ने शंकराचार्य चौक से मेला नियंत्रण भवन तक प्रस्तावित प्रशासनिक रोड कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसियों को तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने शंकराचार्य चौक सहित प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

मेलाधिकारी ने ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। मेलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों के दौरान पेड़ों को नुकसान न पहुंचे, इसके साथ ही हरित पट्टियों, पौधारोपण और आकर्षक वॉल पेंटिंग के जरिए क्षेत्र को खूबसूरत बनाया जाएगा।“कुंभ मेला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का आयोजन है, इसलिए सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ”प्रशासन ने शंकराचार्य चौक से डामकोठी मार्ग तक के क्षेत्र को ‘आइकॉनिक’ रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version