Punjab

किसानों ने जाम कर दिया जालंधर-लुधियाना हाइवे, जानें किस बात से हैं नाराज

Published

on

पंजाब की अनाज मंडियों से धान की उठान (लिफ्टिंग) नहीं होने के विरोध में किसानों ने सोमवार को धान से भरी ट्रॉलियों के साथ फगवाड़ा-जालंधर और जालंधर-फगवाड़ा पर यातायात बुरी तरह बाधित कर दिया। किसान धान से भरी कई ट्रॉलियों के साथ सोमवार पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे शुगर मिल चौक फगवाड़ा में पहुंचे और दोनों तरफ के राष्ट्रीय राजमार्गों को अनिश्चितकाल के लिये बंद कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के अध्यक्ष मनजीत सिंह राय, उपाध्यक्ष कृपाल सिंह मुस्सापुर और महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने नाकाबंदी स्थल पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की अनाज मंडियों से धान की उठान न होने के विरोध में किसानों को आंदोलन तेज करने के लिये मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें स्वीकार होने तक जाम जारी रहेगा।

जालंधर–लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हुर्ह हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर देहात और फगवाड़ा की पुलिस द्वारा यातायात को परिवर्तित किया जा रहा

पंजाब में धान खरीद को लेकर कई दिनों से किसानों ने मोर्चा खोल रखा है। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन एकता अगराहां ने कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और बीजेपी नेताओं के घरों का घेराव किया था। बठिंडा, अमृतसर सहिक कई जिलों में किसानों ने टोल नाका फ्री करवा रखा था। संगरूर में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आवास पर भी किसानों ने धरना दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version