Uttarakhand
किसानों के लिए बड़ी पहल , फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का अभियान तेज
देहरादून : प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राज्यभर में फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का अभियान तीव्रता से चलाया जा रहा है। राज्य में चलाई जा रही फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने की मुहिम के तहत सोमवार को विकासखंड डोईवाला मारखमग्रांट बुलावाला में कृषि विभाग की ओर से विशेष पंचीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सहायक कृषि अधिकारी प्रियंका थपलियाल के नेतृत्व में किया गया। जहा कृषि विभाग की टीम के द्वारा पंजीकरण कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। अधिकारियों द्वारा किसानों को सूचित किया गया की यह आईडी भविष्य में कृषि विभाग से जुड़ी सभी योजनओं का लाभ उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह ने कहा की सरकार की यह पहल किसानों के लिए बेहद फ़ायदेमंद साबित होगी उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनने के बाद किसानों को सारकारी योजनओं का लाभ जैसे की खाद, उन्नत बीज, उर्वरक, फसल बीमा, कृषि ऋण जैसे योजनओं का लाभ आशानी से उठा सकते है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी किशानों से अपील की है कि सभी किसान अपना पंजीकरण समय रहते करवा ले ताकि भविष्य में सरकारी योजनओं का लाभ बिना किसी समस्या के ले सकें ।
शिविर के दौरान किशानों ने भी इस योजना का स्वागत किया। इस दौरान भारी संखिया में किसान इस शिविर से जुड़ते नजर अये और साथ ही पंजीकरणप कर अपने फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाई ।