Uttarakhand

कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत सात घायल।

Published

on

चमोली – चमोली जिले के कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। जहां घनियाल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में सात लोग घायल है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version