Uttarakhand

कपकोट में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन 2 की मौत 5 घायल

Published

on


BAGESHWAR: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर सामने आई है. बागेश्वर के कपकोट क्षेत्रान्तर्गत रिखाडी पतियासर में एक वाहन के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत और पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए.

कपकोट में भीषण सड़क हादसा 

जानकरी के मुताबिक, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर से SDRF पोस्ट कपकोट को सूचना प्राप्त हुई कि रिखाड़ी-पतियासार के पास एक बोलेरो वाहन संख्या UK02TA-3078 दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है. जिसके बाद सूचना मिलने पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

खाई में गिरा वाहन 2 की मौत 

जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) बागेश्वर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाहन में चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें 2 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं. इस भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है,जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ओर स्थानीय लोगों ने घायलों को भेजा हॉस्पिटल 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर हॉस्पिटल भेजा. SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को खाई से बाहर निकाला. जिसके बाद शवों को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version