Uttarakhand
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस का बड़ा एक्शन, वीकेंड पर “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” में छापेमारी, 10 गिरफ्तार
DEHRADUN: मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर में रेस्टोरेंट पर बिना लाइसेंस शराब परोसने पर कार्रवाई
इसी कड़ी में रविवार रात एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में होटल/पब/बार/ रेस्ट्रोरेंट आदि का औचक निरीक्षण करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो ने सभी होटल/बार/पब/ रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान रायपुर क्षेत्र में 1 रेस्टोरेंट, डेटिंग पाइण्ट के संचालक द्वारा लोगों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर शराब पी रहे 18 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, इसके अतिरिक्त जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 47 अन्य व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
राजपुर में कैफ़े संचालक को लिया हिरासत में
राजपुर क्षेत्र में देर रात होटल बार रेस्टोरेन्ट की चेकिंग के दौरान इन्द्र बाबा तिराहे पर स्थित स्पॉट कैफे के संचालक द्वारा देर रात्रि तक अपने कैफे को खोलकर लोगो को हुक्का पिलाया जा रहा था. जिस पर कैफे संचालक के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुये उसे हिरासत में लिया गया तथा सम्बन्धित कैफे को बन्द कराया गया।
सट्टे की खाईबाडी में 3 आरोपी गिरफ्तार
रात को चैकिंग के दौरान कोतवाली विकासनगर और डोईवाला क्षेत्र से पुलिस टीमों द्वारा अवैध रूप से सट्टे की खाईबाडी करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध सट्टा सामग्री और नगदी बरामद की गई, जिनके विरूद्ध कोतवाली विकासनगर तथा डोईवाला पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से 14.72 ग्राम अवैध स्मैक तथा 227 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की गई तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को सीज किया गया।
प्रेमनगर तथा क्लेमेंटाउन में हुडदंगियों पर कसी नकेल
सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 7 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा कैण्ट, प्रेमनगर तथा क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा रात्रि में घूम रहे 1152 व्यक्तियों को चेक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए 80 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 122 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 34600/- ₹ का जुर्माना वसूला गया।
23 वाहन चालक गिरफ्तार 43500 जुर्माना वसूला
कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 63 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 43500/- का जुर्माना वसूला गया तथा 80 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 07 वाहनों को सीज किया गया।
कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
अवैध रूप से प्रतिष्ठान में शराब परोसने पर रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार
- विजेंद्र सिंह सजवान (47 वर्ष), निवासी दून हिल कॉलोनी, रिंग रोड, थाना रायपुर, देहरादून
- किशन सिंह (50 वर्ष), निवासी दून हिल कॉलोनी, रिंग रोड, थाना रायपुर, देहरादून
राजपुर क्षेत्र में हुक्का पिलाने पर हिरासत में लिया गया
- शुभम गोयल, निवासी किशनपुर, राजपुर रोड, देहरादून
सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार अभियुक्त
कोतवाली विकासनगर से:
- गुलाब (61 वर्ष), निवासी जमनीपुर, सहसपुर
- नासिर (62 वर्ष), निवासी रामबाग, ऐटनबाग, विकासनगर
बरामदगी:
- 2 डायरी
- ₹8050 नगद
कोतवाली डोईवाला से:
- सौरभ कुमार, निवासी मूलतः बिजनौर (उ.प्र.), वर्तमान केशवपुर बस्ती, डोईवाला
बरामदगी:
- सट्टा पर्ची
- ₹2460 नगद
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले गिरफ्तार अभियुक्त
कोतवाली प्रेमनगर:
- आर्यन (28 वर्ष), निवासी अलीपुर, दिल्ली
- लोकेश (36 वर्ष), निवासी अलीपुर, दिल्ली
- मनमीत (31 वर्ष), निवासी अलीपुर, दिल्ली
थाना कैंट:
- राजेश नागिया (60 वर्ष), निवासी प्रकाश नगर, कैंट
- नितिन नागिया (30 वर्ष)
- संजय नागिया (57 वर्ष)
- ऋषभ नागिया (29 वर्ष)
मादक पदार्थ/अवैध शराब तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त
कोतवाली डोईवाला:
- तेजपाल सिंह उर्फ गोलू (27 वर्ष), निवासी केशवपुर बस्ती
बरामदगी:
- 7.51 ग्राम स्मैक
कोतवाली प्रेमनगर:
- बिजेन्द्र रावत, निवासी पौंधा
बरामदगी:
- 47 टेट्रा पैक देसी शराब
थाना नेहरू कॉलोनी:
- सुमित उर्फ सत्यम (22 वर्ष), निवासी पटेलनगर
बरामदगी:
- 7.16 ग्राम स्मैक
कोतवाली रायवाला:
- अजय कुमार (19 वर्ष), निवासी लालतप्पड़, डोईवाला
बरामदगी:
- 180 टेट्रा पैक देसी शराब
- एक स्कूटी (UK-14 F-2439)
ये पूरी कार्रवाई “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत की गई, जिसमें दून पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की।