Uttarakhand

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई जारी, देर रात संदिग्धों के ठिकानों पर दून पुलिस की छापेमारी

Published

on

देहरादून : राज्यभर में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्धों के ठिकानों पर दून पुलिस की छापेमारी

देहरादून में दो मई को देर रात पुलिस ने विभिन्न क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की। पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान डालनवाला क्षेत्र में पब, बार और रेस्टोरेंट की जांच की गई। इस दौरान “डायनेस्टी क्लब 90” के संचालक को निर्धारित समय सीमा के बाद बार चलाने पर पुलिस एक्ट की धारा 83 में चालान किया गया, वहीं डीजे बजा रहे दो लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 चालक गिरफ्तार

रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने सड़कों पर चल रहे वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 चालकों को गिरफ्तार किया गया। जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 38 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 91 वाहन चालकों का चालान कर 68,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया और 40 मामलों को न्यायालय भेजा गया।

75 संदिग्धों के खिलाफ की गई चालानी कार्रवाई

पुलिस ने देर रात घूम रहे 600 से अधिक लोगों की जांच और सत्यापन भी किया। इस दौरान 75 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया, वहीं 18 लोगों को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत हिरासत में लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version