Connect with us

Uttarakhand

एकदिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण कर की योजनाओं की समीक्षा

Published

on

एकदिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण कर की योजनाओं की समीक्षा

पिथौरागढ़: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एक दिन के दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे. नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं उपजिलाधिकारी जीतेन्द्र वर्मा भी स्वागत के लिए पहुंचे.

एकदिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह 

इसके बाद पुलिस विभाग द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसके बाद राज्यपाल ने हवाई अड्डा परिसर में लगे ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र तथा “हाउस ऑफ हिमालयाज” सहित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों, स्वरोजगार गतिविधियों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की.

विभिन्न स्टालों का किया निरीक्षण

राज्यपाल ने उत्पादों की पैकेजिंग की सराहना करते हुए महिलाओं की आय में हो रही वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे और बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं समूहों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ाकर उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करने हेतु डिजिटल माध्यम का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का सुझाव भी दिया.

इस अवसर पर राज्यपाल ने नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया. साथ ही वहां उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनकी आकांक्षाओं (Aspirations) के बारे में जाना तथा उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु लगन एवं परिश्रम से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया तथा आशीर्वाद प्रदान किया.

जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा 

इसके साथ ही राज्यपाल ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन किया. उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया. राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है.

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement