Uttarakhand

ऋषिकेश में बेटे ने अपनी मां को ही मारी गोली, महिला की हालत गंभीर

Published

on

ऋषिकेश : ऋषिकेश के गली नंबर तीन ए ब्लॉक मंदिर के पास पशुलोक विस्थापित कॉलोनी में एक बेटे ने अपनी मां को ही गोली मार दी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ऋषिकेश में बेटे ने अपनी मां को ही मारी गोली

कोतवाली ऋषिकेश पर गली नंबर तीन ए ब्लॉक मंदिर के पास पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश में एक व्यक्ति द्वारा अपनी माता को गोली मारने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सुमित गौड़ ( उम्र 32 वर्ष) द्वारा अपनी माता श्रीमती उषा देवी गौड़ ( उम्र 63 वर्ष) को कहासुनी होने पर 12 बोर के तमंचे से फायर किया गया। उषा देवी गौड़ के माथे पर गंभीर चोट आई।

आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ

घायल महिला को उपचार के लिए सुमित गौड़ खुद एम्स अस्पताल ऋषिकेश पर लाया। जिनका स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। सुमित गौड़ आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में पीड़िता के बड़े पुत्र अमित गौड़, जो माजरी ग्रांट थाना डोईवाला में रहते हैं, द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version