
ऋषिकेश में महिला की गोलीमार कर हत्या
दरअसल, 31 जनवरी को ऋषिकेश एम्स में कार्यरत एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उक्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा. मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत के रूप मे हुई. मृतक महिला के संबंध में पता चला कि महिला एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्य कर रही थी और शिवाजी नगर में अकेले किराए पर रहती थी.
पुलिस ने आरोपी को छुटमलपुर से किया गिरफ्तार
मामले में महिला के पिता ने एक आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को छुटमलपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान सुरेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय लालामल गुप्ता निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार हाल निवासी आवास विकास कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है.