Uttarakhand
उत्तराखंड में विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना जारी, 28 अप्रैल को बुलाया गया विशेष सत्र
देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। 28 अप्रैल को विशेष सत्र बुलासा गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उत्तराखंड में विधानसभा के विशेष सत्र की अधिसूचना जारी
राज्य में 28 अप्रैल को विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शासन स्तर से सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सत्र के सुचारु संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सकें। ये सत्र नियमित सत्रों से अलग रहेगा, क्योंकि इसमें सामान्य विधायी कार्य शामिल नहीं होंगे।