Uttarakhand
उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने 86 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यो के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के न्याय पंचायत बीसाबजेड से ग्राम विपुल सम्पर्क सीसी रैलिग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 49.64 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के विकासखण्ड ताडीखेत के अन्तर्गत ग्राम दुभणा प्राचीन चमूथान मंदिर, रानीखेत झूला देवी मंदिर, रानीखेत शिव मंदिर, बिल्लेख में देवी मंदिर, चमडखान में ग्येल देवता मंदिर, खुशालकोट शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।