Uttarakhand

उत्तराखंड में मिला लापता हुआ दिल्ली का युवक, दर्शन करने गया था रुद्रनाथ मंदिर

Published

on

दिल्ली का एक शख्स घूमने के लिए उत्तराखंड गया था। यहां घूमने के दौरान वो लापता हो गया। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिल्ली के 40 तीर्थयात्रियों का एक समूह चमोली जिले के रुद्रनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए गया था। यात्रा के बाद बाकी के तीर्थयात्री लौट आए लेकिन आकाश गुप्ता नाम का यात्री लापता हो गया। डीएम ने बताया कि मंदिर पहुंचने के लिए कठिन रास्तों का सफर तय करना होता है। आकाश को ढूंढने के लिए टीम लगाई गई है।

इस घटना की जानकारी देते हुए चमोली जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि दर्शन करने गए सभी यात्री सुरक्षित वापस आ गए लेकिन दिल्ली का रहना वाला आकाश गुप्ता गुरुवार देर शाम को पुंग पड़ाव के पास से लापता हो गया। संदीप ने बताया कि आकाश को ढूंढने के लिए वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है।

इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा कठिन रास्तों से होकर जाती है। ऐसे में यहां पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को सागर गांव और अनुसूया गेट से होते हुए मंदिर तक करीब 20 किलोमीटर की यात्रा करने पड़ती है। इस रास्तों में 20 किलोमीटर तक घने जंगलों और घास के मैदानों और खड़ी ढलानों को पार करना पड़ता है। डीएम ने बताया कि दिल्ली से आए तीर्थियात्रियों के इस जत्थे ने सागर गांव से अपनी यात्रा शुरू की थी।

बता दें कि रुद्रनाथ मंदिर उत्तराखंड के पंचकेदार मंदिर समूह का हिस्सा है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए दुर्गम रास्तों का सफर तय करना पड़ता है। इन मंदिरों के समूह में केदारनाथ मंदिर, तुंगनाथ मंदिर, कल्पेशवर और मध्यमहेश्वर मंदिर मौजूद हैं। डीएम ने बताया कि मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में तीर्थायात्री यहां पहुंचते हैं और भगवान शिव की पूजा करने करते हैं। इस दौरान यात्रियों के समूह से बिछड़ जाने की घटनाएं आम हैं। आकाश को जल्दी ही ढूंढ लिया जाएगा।

चमोली के अपर जिला सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह नेगी ने यहां बताया कि आकाश गुप्ता (33) को पुलिस, वन विभाग, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल और जिला आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षित ढूंढ लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version