Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार, 10 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

Published

on

देहरादून :  उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फ गिर सकती है।

इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

30 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को देहरादून, चंपावत और बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

31 अक्टूबर को भी जारी रह सकता है बारिश का दौर

31 अक्टूबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version