Uttarakhand

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

Published

on

देहरादून :  उत्तराखंड में सर्दी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदलाव का असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह और शाम ठंड का एहसास और बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 नवंबर को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

इसके बाद 14 और 15 नवंबर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस होगा। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ सकती है।  वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 16, 17 और 18 नवंबर को सभी जिलों में बारिश-बर्फबारी की गतिविधियां थमने के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version