Connect with us

Uttarakhand

उत्तराखंड भाजपा के लिए “मील का पत्थर” बने सीएम धामी, सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे मुख्यमंत्री

Published

on

उत्तराखंड भाजपा के लिए “मील का पत्थर” बने सीएम धामी, सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे मुख्यमंत्री


देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास रचते हुए भाजपा में अब तक का सबसे लंबा मुख्यमंत्री कार्यकाल पूरा कर लिया है। धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पीछे छोड़ते हुए 3 साल 358 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है, जबकि त्रिवेन्द्र रावत का कार्यकाल 3 साल 357 दिन रहा था।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ सीएम धामी उत्तराखंड के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। पहले स्थान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. नारायण दत्त तिवारी हैं, जिन्होंने वर्ष 2002 से 2007 तक लगातार मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था।

धामी का यह रिकॉर्ड न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिए एक उपलब्धि है, बल्कि यह उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिरता की दिशा में एक मजबूत संकेत भी माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि धामी का नेतृत्व भाजपा को आने वाले चुनावों में भी मजबूती देगा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement