उत्तराखंड के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रश्नकाल में पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने-अपने सवाल पूछ रहे हैं। जिन पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत जवाब दे रहे हैं।
उत्तराखंड बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू
उत्तराखंड के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सदन की कार्रवाई शुरूआत के साथ ही विपक्ष ने भर्ती परीक्षाओं में घोटाले मामले को लेकर चर्चा की मांग की। लेकिन अब प्रश्नकाल में विधायक अपने-अपने सवाल पूछ रहे हैं।
काज़ी निजामुदीन ने पूछा पहला सवाल
सदन में प्रश्नकाल शुरू हो गया है। आज पहला सवाल काज़ी निजामुदीन ने पूछा। उन्होंने पूछा कि कितनी जगहों पर सेंसर लगे हैं और उनकी पावर के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्या है? जिस पर संसदीय कार्य मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि 169 जगहों पर भूकंप के लिए सेंसर लग चुके हैं और 500 और लगाने हैं।